अजय देवगन के रोचक तथ्य

 1. अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल, 1969, को दिल्ली मे एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से आते हैं। 

2. अजय देवगन का जन्म का नाम विशाल देवगन हैं। जबकि प्यार से उन्हें राजू बुलाया जाता है।

 3. अजय के पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के स्टंटमैन और एक्शन फिल्म डायरेक्टर भी थे। 
अजय देवगन अजय देवगन के बारे में जानकारी Ajay Devgan Biography in Hindi

Ajay Devgan




4. अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फिल्मों का निर्माण किया था। उनका एक भाई भी हैं जिनका नाम अनिल देवगन हैं। 

 5. अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की थी। 

6. 16 साल की उम्र में अजय देवगन की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम था ‘प्यारी बहना’। 1985 में आई सी फिल्म में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के यंगर वर्जन को जिया था। 

7. अजय की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ में भी वीरू ही स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे। 

8. वीरू प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर भी थे। 

9. अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी फिल्म ‘हलचल‘(1995) के सेट पर शुरू हुई थी। 

 10. दोनों ने ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’, ‘राजू चाचा’ और ‘यू मी और हम’ जैसी कई फिल्में साथ कीं। 

11. 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करन-अर्जुन’ में पहले करन का रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बाद में यह रोल सलमान खान को ऑफर किया गया । 

((और जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें))

👇👇👇👇👇👇👇




12. कम लोगों को ही पता होगा कि अजय देवगन एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर बनना चाहते थे। 

 13. अजय ने मीठी बाई कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। इसके बाद डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे।

14. असिस्टेंट डायरेक्टर के दौरान उनकी मुलाकात कुकू कोहली से हुई, जो उस वक्त ‘फूल और कांटे‘ बना रहे थे। उन्होंने अजय को इस फिल्म में लीड रोल ऑफर किया। फिल्म सुपरहिट हुई और अजय देवगन की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई। 

15. अजय देवगन को दो बार फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिल चुका है।

16.  पहला नेशनल अवॉर्ड 1998 में आई फिल्म ‘जख्म‘ और दूसरा 2002 में आई ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के लिए मिला था। 

17. अजय को फिल्मी पार्टीज पसंद नहीं हैं। वे बॉलीवुड की ज्यादातर पार्टियों से गायब रहते हैं। 

 18.बच्चों से अजय को विशेष लगाव है। अजय काम खत्म होते हीे घर जाकर बच्चों के साथ खेलना पसंद करते हैं।

19.  बच्चों को ध्यान में रखकर उन्होंने राजू चाचा (2000) और ‘टूनपुर का सुपरहीरो‘ (2010) फिल्में बनाईं.

20. अजय , दिलीप कुमार के साथ फिल्म करने की ख्वाहिश रखते हैं। उन्होंने दिलीप साहब के साथ ‘असर : द इम्पेक्ट’ नामक फिल्म प्लान की थी, लेकिन किसी वजह से यह शुरू नहीं हो सकी, जिसका अजय को आज भी अफसोस है।

 21. मसेराती क्वाट्रोपोर्टे कार खरीदने वाले अजय देगवन पहले भारतीय हैं। अजय ने जिस वक्त मसेराती क्वाट्रोपोर्टे ली थी, उस वक्त इसकी कीमत 4 करोड़ के आसपास थी।