pub-5218705707019844 सेब,केलेऔर आम के 20 रोचक तथ्य||Amazing facts about Apple,Banana and mango in hindi expr:class='data:blog.pageType'>

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेब,केलेऔर आम के 20 रोचक तथ्य||Amazing facts about Apple,Banana and mango in hindi

             1.Apples(सेब के रोचक तथ्य)

1. माना जाता है कि सेब की उत्पत्ति मध्य एशिया के देश कज़ाख़िस्तान की जंगली पहाड़ियों में हुई थी और वहीं से सेब बाकी की दुनिया में पहुँचा। सिकंदर जब मध्य एशिया आया तब उसने इस फल के बारे में जाना और उसी के जरिए सेब युरोप समेत बाकी संसार में लोकप्रिय हुआ।

2. इंग्लैंड के नॉर्स में रहने वाले लोग सेब को देवताओं द्वारा दिया गया उपहार मानते थे। वहां की कुछ प्राचीन क्रबों में इसे पाया गया है जो कि एक प्रतीक के रूप में मिट्टी जा पत्थर के बनाए गए थे।

3. संसार में लगभग 7500 किस्मों के सेब पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप एक दिन में एक किस्म के सेब खाएं तो सभी किस्म के सेब खाने में आपको 20 साल लग जाएंगे।

4. अगर आप किसी ताज़े सेब को पानी में रखते है तो वह तैरने लगेगा। इसका कारण है कि सेब में 25 प्रतीशत पानी होता है।

5. एक सेब का पेड़ 4 से 5 साल की उम्र में फल देना शुरू करता है और वह 100 साल तक जिंदा रह सकता है।
                 
सेब के रोचक तथ्य

                                    《Apple》

                 
                             
6. एक औसतन सेब में 80 कैलोरी उर्जा होती है।

7. सेब का उत्पादन करने वाले शीर्ष पांच देश चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली हैं।

8. साल 2013 में पूरी दुनिया मे आठ करोड़ टन सेब पैदा हुआ था। इसमें से आधा तो केवल चीन में पैदा किया गया।

9. एक सेब में औसतन 10 बीज़ होते हैं।

10. Apple का वैज्ञानिक नाम मलुस डोमेस्टिका (Malus Domestica) है।

11. एनीमिया भगाए – एनीमिया एक ऐसी बिमारी है जो आयरन (लोहे) की कमी के कारण होती है। सेब में बहुत अच्छी मात्रा में आयरन होता है और प्रतिदिन 2 से 3 सेब खाने से यह बिमारी दूर हो जाती है।

12. कोलेस्टरॉल में कमी – सेब में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्टरॉल को कम करता है।

13. डायबिटीज से बचाव – सेब में पाया जाने वाला पेकटिन (Pectin) डायबिटीज (मधुमेह) से बचाता है।

14. सेब का लगातार उपयोग करने से शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

15. पका हुआ सेब खाने से अच्छी नींद आती है।

16. सेब के सेवन से जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायता मिलती है।

17. सेब वज़न को नियंत्रित करता है और मोटापे में कमी आती है।

18. रोज़ाना सेब खाने से लिवर (जिगर) मज़बूत होता है।

19. सेब से छोटों – बड़ों को अक्सर होने वाली दस्त और कब्ज़ से मुक्ती मिलती है।

20. सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।


        2. Banana(खेलों के रोचक तथ्य)



1. केलों को फ्रिज़ में नही रखना चाहिए क्योंकि केला गर्म जलवायु वाले स्थानों पर उगाया जाने वाला फल है और इसे कम तापमान में रखने से यह जल्दी ख़राब हो जाता है।

2. अगर आपको कहीं पर मच्छर काट जाए तो उस जगह पर केले का छिल्का रगड़ें, दर्द तुरंत कम हो जाएगा।

3. केले के छिल्कों को जूतों पर रगड़ने से वह चमक उठते हैं।

4. केले का वैज्ञानिक नाम मूसा सेपिनटम (Musa Sapientum) है। इसका अर्थ होता है – ‘बुद्धिमान व्यक्ति का फल’।

5. बाज़ार में आप जो केले ख्रीदते है वह केले की केवेंडिश (Cavendish) प्रजाति से होते है जा इससे विकसित की हुई किसी प्रजाति के होते हैं।
                  
केले के रोचक तथ्य

                                《Banana》

6. हर साल लगभग 1 लाख करोड़ केले खाएं जाते है जो इसे गेंहू, चावल और मक्की के बाद चौथा सबसे बड़ा खेतीबाड़ी उत्पाद बनाते हैं।

7. लगभग 51 प्रतीशत केलों को सुबह के नाशते के तौर पर खा लिया जाता है।

8. प्रतिव्यक्ति ज्यादा केले खाने के मामले में अफ्रीका का Uganda देश सबसे पहले है। वहां के लोग प्रति वर्ष औसतन 225 किलो के बराबर केले खा जाते हैं।

9. केलों के उत्पादन के मामले में भारत पहले स्थान पर है। भारत दुनिया के 28 प्रतिशत केले का उत्पादन करता है।

10. भारत के बाद चीन का नंबर आता है जो हर साल दुनिया के 10 प्रतीशत केलों का उत्पादन करता है।

11. केले में 75 फीसदी पानी होता है जिसके कारण वह सेब की तरह आसानी से पानी में तैर सकता है।

12. सिर्फ दो केले खाने से 90 मिनट तक काम करने की शक्ति मिलती है।

13. दुनिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों की खुराक में केला नंबर वन फल है।

14. केला हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र फल माना गया है। लगभग सभी मंगल कार्यों में केले का प्रसाद के रूप में प्रयोग अवश्य होता है। चाणक्य के अर्थशास्त्र और अजंता-एलोरा का कलाकृतियों और चित्रों में मिलने वाले केले के विवरण से पता चलता है कि हिंदू धर्म में केले का इतिहास काफी पुराना है।

                 

                   3.Mango(आम के रोचक तथ्य)




1. आम उत्पादन के मामले में भारत नंबर वन है। भारत दुनिया के कुल आम उत्पादन में 52 प्रतीशत योगदान देता है।

2. मुगल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 19 लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ों का बाग लगवाया था जिसे अब ‘लाखी बाग‘ कहते है।

3. भारत के कई लोकगीतों में आम जुड़ा हुआ है। महाकवि कालीदास इसकी प्रशंसा में गीत लिख चुके हैं।

4. हिंदू धर्म में हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा अन्य सभी मंगलकार्यो में आम की लकड़ी, पत्ती, फूल जा इन में किसी एक वस्तु का प्रयोग अवश्य होता है।

5. आम खाने के सिवाए आचार, चटनी, केक और कोल्ड ड्रिक बनाने के काम भी आता है।
आम के रोचक तथ्य

                      《Mango》

                  
6. आम का मूल स्थान भारत है। भारत में पिछले 5000 साल से भी ज्यादा समय से आम को खाया जा रहा है।

7. भारत के बाहर के लोगों को आम की जानकारी महाराज हर्षवर्धन के समय आने वाले प्रसिद्ध चीनी यात्री हुयेनत्सांग (632-45) से हुई थी।

8. अमेरिकी महाद्वीपों के लोगों को आम की जानकारी 18वी सदी की शुरूआत में वहां आने वाले पुर्तगाली व्यापारियों से हुई थी।

9. कैंसर से लड़े – आम में मौजूद एंटी – ऑक्सीड़ेटस कैंसर के प्रभाव को कम करते है।

10. एसीडिटी से बचाव – आम में मौजूद मैलिक एसिड और सिट्रिक एसिड एसीडिटी को दूर करते है।

11. सेक्स इच्छा में बढ़ोतरी – आम खाने से सेक्स इच्छा बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन E काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि सेक्स इच्छा को बढ़ाने वाला विटामिन है।

12. डायबटीज़ से बचाव – अगर आम और जामून के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर कुछ दिनों तक पीया जाए तो डायबटीज़ रोग ठीक हो जाता है।

13. कई और फायदे – आम खाने से कई और फायदे भी होते है जैसे कि यह शरीर को तुरंत उर्जा देता है, जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, कब्ज से बचाता है आदि-आदि।

14. आम में सुगर बुहत ज्यादा मात्रा में होती है इसलिए मोटे लोगों को कम खाने चाहिए।

15. आम एक गर्म फल है और काफी खट्टा भी होता है, इसलिए ज्यादा आम खाने से कई बार मुंहासे भी हो जाते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ