pub-5218705707019844 सोने और चंदी के रोचक तथ्य expr:class='data:blog.pageType'>

Ticker

6/recent/ticker-posts

सोने और चंदी के रोचक तथ्य

                    1.सोने के रोचक तथ्य(Gold)



1. सोना 1064.43°C पर पिघलना शुरू कर देता है। यह ताप और बिजली दोनो का सुचालक है और इसे जंग नही लगती।

2. सोना एकलौती धातु है जिसका रंग पीला होता है। कुछ और धातुओं का रंग भी लगभग पीले रंग जैसा हो सकता है, पर यह तब ही संभव है जब उनकी क्रिया किसी विशेष रसायन से कराई जाए।

3. सोना बहुत ही लचीली धातु है। मात्र 28 ग्राम सोने की 8 किलोमीटर लंबी एक बहुत ही बारीक तार बनाई जा सकती है।

4. कैरट सोने की शुद्धता परखने की एक इकाई है। इस इकाई के अनुसार जिस किसी वस्तु (गहना, सिक्के आदि) में सोने की मात्रा 99.9 % हो उसे 24 कैरट सोना माना जाएगा। 18 कैरट वाले में 75 %, 14 कैरट वाले में 58.5 % और 10 कैरट सोने में 41.7 % शुद्ध सोना होता है। बाकी का जो भाग होता है वो अकसर चाँदी या अन्य धातुओ जैसे के ताबें , निक्कल, लोहा आदि का बना होता है।

5. यदि 15वीं सदी के अंत से आज तक उत्पादित सोने को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा घन बन जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पादर्थ द्वारा करोड़ो मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा।
                  
सोने के रोचक  तथ्य
(Gold)
                           


6. भले ही बहुत सारा Gold इसके कीमती होने के कारण मनुष्य द्वारा खोज लिया गया है परंतु अभी भी पृथ्वी के कुल सोने का 80 फीसदी हिस्सा जमीन में ही है।

7. अब तक का सबसे बड़ा कच्चे सोने का टुकड़ा आस्ट्रेलीया में खोजा गया है। John Deason और Richard Oates ने 5 फरवरी 1869 को इस टुकड़े को खोजा और इसे “Welcome Stranger” नाम दिया। Welcome Stranger जमीन के मात्र दो इंच नीचे था और इससे प्राप्त सोने का वज़न लगभग 71 किलो था।

8. भारत में सोने का उपयोग बहुत पहले से होता आया है। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में मिले अवषेशों से पता चलता है कि उस समय सोने का उपयोग गहनों के लिए होता था। 2300 वर्ष पहले लिखी गई चरकसंहिता में सोने का औषधि के रूप में वर्णन आया है। चाण्क्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में सोने की खान की पहचान करने के उपाय, खान से सोने को प्राप्त करने तथा उसके सोधन के उपाय और उसके उपयोगों के बारे में बताया गया है। इस सबसे पता चलता है कि उस समय भारत में स्वर्णकला का स्तर उच्च था।

9. भारत में दुनिया के सोने के कुल उत्पादन का 2% प्राप्त होता है । सोना मुख्य रूप से मैसूर के कोलार की खानों से, सिक्किम राज्य से और बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले से प्राप्त होता है।

10. क्या आप को पता है आदि काल से लेकर अब तक जितना Gold मनुष्य को प्राप्त हुआ है, वर्तमान समय में उससे कहीं ज्यादा स्टील का उत्पादन मनुष्य एक घंटे में कर लेता है।



             2.चांदी के रोचक.      तथ्य(Silver)



1. चांदी का रसायनिक चिन्ह Ag है जो कि लेटिन भाषा कि शब्द argentum से लिया गया है, argentum शब्द संस्कृत भाषा के शब्द argunas (अर्गुनस) से आया है। इससे पता चलता है कि हिंदुओं को चांदी की जानकारी बहुत पहले से थी।

2. चांदी बिजली का सबसे अच्छा सुचालक (conducter) है। इसे दूसरे तत्वों की सुचालकता मापने के लिए आधार बनाया गया है। तत्वों की सुचालकता के पैमाने (scale) पर जो कि 0 से 100 तक है, चांदी को 100वां स्थान दिया गया है। तांबे को 97वां और सोने को 76वां स्थान दिया गया है।

3. चांदी सोने के बाद सबसे लचीली धातु है। सिर्फ 29 ग्राम चांदी की ढाई किलोमीटर लंबी बारीक तार बनाई जा सकती है। पर 29 ग्राम सोने की तार 8 किलोमीटर से ज्यादा लंबी होगी।

4. चांदी में 95% प्रकाश को परिवर्तित करने की समता है। यह सभी तत्वों से ज्यादा है। इस कारण से चांदी का उपयोग उच्च स्तर के शीशे बनाने के लिए, दूरबीनें, microscope और सौर पैनल बनाने के लिए किया जाता है।

5. ‘चांदी’ और ‘धन’ शब्दों के लिए चौदां से ज्यादा भाषाओं में एक ही शब्द है।
                    
Silver के रोचक तथ्य
(Silver)
                               


6. चांदी का उपयोग एक ऐसा तेज़ाब बनाने के लिए किया जाता है जो कि cloud seeding में उपयोग होता है। Cloud seeding एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग समय से पहले वर्षा कराने और चक्रवातों को नियंत्रण में रखने के लिए किया जाता है।

7. चांदी का उपयोग भोजन पदार्थों खासकर मिठाइयों की सजावट के लिए किया जाता है। चांदी के कण मनुष्य के शरीर अंदर जाने से कोई हानी नही होती। चांदी में कीटाणुओं को नष्ट करने की समता होती है।

8. प्राचीन मिस्त्र और मध्य युरोप में चांदी सोने से ज्यादा कीमती थी।

9. वर्तमान समय में नई दूनिया के देश ही ज्यादातर चांदी का उत्पादन करते हैं। उत्तरी अमरीका का मैक्सिकों सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन करता है, इसके बाद पेरू का स्थान आता है।

10. कई लोग Silver को धारण करना लाभकारी मानते हैं। उनका मानना है कि चांदी न केवल दृढ़ता, शांति और संयम पाने का एक अचूक उपाय है बल्कि चांदी सुंदरता को भी निखारता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ